ईद मिलादुन्नबी से पहले दुल्हन की तरह सज रही संस्कारधानी

 

शहर की मस्जिदों में होगी खास रौशनी

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। पैगंबर साहब का जन्मदिन यानी ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार 9 अक्टूबर इतवार को है। इससे पहले संस्कारधानी राजनांदगांव को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शहर की तमाम मस्जिदों में भी आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जा रही है। ईद मिलादुन्नबी के पहले मुस्लिम समाज के लोगों ने यह त्यौहार मनाने बाजार में सामानों की खरीददारी शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि हर साल के जैैसे इस साल भी ईद मिलादुन्नबी पर शहर में जुलूस निकलेगा। मुस्लिम समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि अंजुम अल्वी ने बताया कि 9 अक्टूबर ईद मिलादुन्नबी राजी खुशी और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिये समाज में व्यापक उत्साह हैं। इसके लिये तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईद मिलादुन्नबी पर शहर में शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में जुलूस प्रतिवर्ष की तरह ही निकाला जायेगा। जनाब अल्वी ने बताया कि इस पर्व पर शहर की सभी मस्जिदों,जामा मस्जिद पठान पारा, हन्फी मस्जिद गोल बाजार, नूरी मस्जिद गौरीनगर, मोती मस्जिद तुलसीपुर और कन्हारपुरी स्थित मस्जिद को खास तरह से सजाया जा रहा है। शहर को भी बीते सालों जैसे सुंदर स्वागत द्वारों से सजाने का काम तेजी से हो रहा है।

error: Content is protected !!