मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की जड़ीबूटीयुक्त खीर

 

शरद पूर्णिमा: रातभर माता के दरबार में लगा रहा श्रद्धालुओं का मेला

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बफार्नी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बफार्नी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बफार्नी आश्रम में शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर रविवार की रात्रि में हजारों स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को जड़ी बुटीयुक्त खीर प्रसाद का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसमें अंचल सहित देशभर से हजारों की संख्या में पीड़ित यहां पहुंचे थे। इसके अलावा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दृष्टिकोण से नाचा तुलसी के पूजा नाचा पार्टी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बफार्नी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में संस्था द्वारा जनकल्याण के तहत स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को पिछले 23 वर्षों से दुर्लभ जड़ी बुटियां एकत्रित कर पौराणिक मान्यताओं अनुसार जड़ी बुटी युक्त खीर प्रसादी तैयार कर स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को ब्रम्हमुहूर्त में वितरीत की जाती है। इस वर्ष भी संस्था द्वारा 9 अक्टूबर रविवार को अश्विन शुक्ल शरद पूर्णिमा पर खीर प्रसाद तैयार करवाया गया था। जिसे शरद पूर्णिमा की रात्रि चन्द्रकला से प्राप्त होने वाली अमृतरूपी प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को प्रात: ब्रम्हमुहुर्त पर मां पाताल भैरवी सहित परमपुज्य गुरुदेव श्री बर्फानी दादा जी की पूजन आरती पश्चात नि:शुल्क वितरीत किया गया। जो सूर्योदय पश्चात तक चलता रहा। इस बार भी छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों से भी पीड़ितजन जड़ीबुटीयुक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। इसके लिए संस्था ने व्यापक पैमाने पर तैयारी की थी। जिससे पीड़ितों को प्रसाद वितरण में कठिनाईयों का सामना करना नहीं पड़ा और आयोजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। संस्था द्वारा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दृष्टिकोण से इस वर्ष भी विलुप्त होती व मनोरंजन के भरपूर रहने वाली नाचा पद्धति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कचांदुर गुंडरदेही जिला बालोद की तुलसी के पूजा छत्तीसगढ़ नाचा पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके कलाकारों ने अपनी सुमधुर गीत संगीत छत्तीसगढ़ी गीतों व आकर्षक वेशभूषा में नृत्य शैली से लोगों को प्रभावित किया व रातभर यह आयोजन चलता रहा। संस्था ने आयोजन को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम से भी सहयोग प्राप्त हुआ।

इस आयोजन को लेकर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, कमलेश सिमनकर, संतोष खंडेलवाल, सूरज जोशी, आलोक जोशी, लीलाधर सिंह, बलविंदर सिंह भाटिया, कुलबीर छाबड़ा, संजय खंडेलवाल, योगेन्द्र पांडे, मनीष परमार, कुमार स्वामी, संतोष साहू, शुभम शर्मा, मौलेश तिवारी, महेन्द्र शर्मा, विवेक रंजन सोनी, राजेश सोनी, सत्यम शर्मा, विकास सोनी, दीपक यादव (महावीर हलवाई) सहित अन्य सदस्यगणों व श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!