भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन

 

कर्नाटक। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। राहुल गांधी ने सुबह हलकुंडि से पदयात्राकी शुरुआत की। साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता चल रहे है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिले। कभी कोई लड़की राहुल गांधी के साथ रोते हुए नजर आई तो कभी कोई हाथों में हाथ डाले नजर आया। कभी राहुल गांधी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर तो कभी बारिश में भीगते हुए स्पीच देते नजर आए। इनसे जुड़े कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भूपेश बघेल और मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर में यात्रा में शामिल हुईं थीं। सोनिया से पहले शशि थरूर भी इस यात्रा में शामिल हुए थे, जब यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और दूसरे जिलों से होकर निकली थी।

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस महासचिव और कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि आज भारत जोड़ो यात्रा का 38वां दिन है। हमने 1000 किमी दूरी तय कर ली है और आज बेल्लारी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जयराम के मुताबिक, यात्रा ऐतिहासिक शहर हम्पी से महज 60 किमी दूर है, जोकि भारतीय सभ्यता का एक गौरव है।

error: Content is protected !!