15 करोड़ का स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,लिंक तलाशने में जुटी पुलिस

 

नीमच/एमपी। नशे के खिलाफ नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमच पुलिस ने 15 करोड़ का स्मैक बरामद (15 crore smack recovered in Neemuch) किया है। तस्कर असम के गुवाहाटी से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक कार में लेकर राजस्थान में खपाने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्मैक और कार जब्त कर लिय़ा है। सबसे बड़ी बात यह है कि असम से मध्यप्रदेश आने के दौरान पांच-छह राज्यों को क्रॉस करना पड़ता है। बावजूद इसके कोई भी राज्यों की पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी।

नीमच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आसाम के गुवाहाटी से लाई गई 14 किलो 560 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए आंका गया है।

नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा (Neemuch SP Suraj Kumar Verma) ने कहा कि मुखबीर की सूचना पर नीमच सिटी थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत और टीम ने फोरलेन बायपास पर एक कार की तलाशी में स्मैक की खेप बरामद की है। आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह स्मैक गुवाहाटी से लाकर सीमावर्ती राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र में ड्रग डीलर तक पहुंचाई जाना थी। पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की खोजबीन में जुटी है। नशीले पदार्थ की बरामदगी की यह जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

error: Content is protected !!