जल्‍द ही जिले में पहुंचेगी किसान जोड़ो सम्‍मान यात्रा – मदन साहू

 

राजधानी में मुख्‍यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर किसान जोड़ो सम्‍मान यात्रा की शुरुआत राजधानी से हुई है। जिला किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन साहू ने बताया कि मंगलवार को राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारियल फोड़ कर हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। श्री साहू ने बताया कि, जल्‍द ही यात्रा राजनांदगांव पहुंचेगी। जिले में विभिन्‍न ग्रामों से होते हुए किसानों के बीच कांग्रेस संगठन पहुंचेगा। यहां किसानों को छत्‍तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जायेगी। प्रदेश में किसानों को दिया जा रहा सम्‍मान देश में उदाहरण है।उन्‍होंने बताया कि जिले में आयोजन की रुपरेखा तैयार की जा रही है। इस दौरान बड़ी सभाओं की भी तैयारियां की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि, सभा में प्रदेश के मंत्री शिरकत करेंगे। आयोजन स्‍थल निश्चित करने सहित व्‍यवस्‍थाओं को लेकर मंत्रणा जारी है।

error: Content is protected !!