पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर CM भूपेश बघेल ने किया नमन…

 

कहा – पंडित जवाहरलाल ने देश के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया काम, अंतरराष्ट्रीय जगत में भी रही पकड़

रायपुर. महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राजधानी समेत प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. चाचा नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन करते हुए कहा, आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत के विकास की नींव रखने वाले आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है. उन्होंने देश के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया. न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय जगत में उनकी पकड़ और निगाह ब्रिलियंट नेताओं की रही है.

error: Content is protected !!