कचरा विनष्टीकरण मैदान बजरंगपुर नवागांव में फिर धधकी आग

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। शहर के ट्रेंचिंग ग्राऊंड बजरंगपुर वार्ड नंबर एक में बार बार आग लगने की घटना थमी नहीं है। यह क्रम सालों से चल रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम के उक्त दस एकड़ के कचरा विनष्टीकरण मैदान में आज फिर आग धधक उठी। जिसे नगर निगम की फायर फाइटर टीम यानी दमकल दस्ते ने समय रहते पानी डालकर बुझा लिया। ऐसी घटना से भारी मात्रा में धुआं निकलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी हो जाती है।इस घटना में कम्पोष्ट खाद के भी जलने की खबर मिली है।

’’वहां आग लगते रहती है। फोन से सूचना मिलने पर निगम की फायर फाइटर्स टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लेती है। वहां शहर भर का कचरा,प्लास्टिक,रबर, दवादारू की शीशी आदि आती रहती है। केमिकल प्रभाव से भी आग लग जाती है। धुआं से जरूर लोग परेशान होते है, लेकिन पानी का तेज फव्वारा छोड़ने से आज भी आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। इस घटना में कचरा ही जले है,कम्पोष्ट खाद बनाने का डिपार्टमेंट अलग जगह है।
मधुकर बंजारी, आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण,सभापति नगर निगम

error: Content is protected !!