कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम का किया निरीक्षण

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष तारन प्रकाश सिन्हा ने आज दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में आज से प्रारंभ टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं टेबल टेनिस खेल कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में प्रारम्भ होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। शिविर का संचालन कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए करें। उन्होंने स्टेडियम प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह को स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षार्थियों के पेयजल के लिए वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण को 1 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ करें। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी गिरीश रामटेके को अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन की अतिरिक्त व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम में करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!