खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की मौत,दवा की ओवरडोज से गई जान

 

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा पाकिस्तान में मारा गया है। वह मई में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले सहित कई आतंकी मामलों में शामिल था। हालांकि उसकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि उसे लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रअसल रिंदा देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों की मदद लेता था। माना जाता है कि वह पाकिस्तान में है। रिंदा को गैंगस्टरों और पाकिस्तानी स्थित आतंकवादी समूहों के बीच मुख्य कड़ी के रूप में देखा जाता था। वह पंजाब में मोस्ट वॉन्टेड ‘ए’ प्लस कैटिगरी का गैंगस्टर था।

कौन है मास्‍टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा?
8 नवंबर 2021 को नवांशहर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की इमारत पर आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का ही हाथ बताया जाता है। इस घटना के बाद से वह गायब था। रिंदा पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला था। बचपन में ही वह अपने पर‍िवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ में बस गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद के चलते तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। नांदेड़ साहिब में उसने स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली शुरू कर दी और दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस को उसे कई मामलों में तलाश है।

error: Content is protected !!