परिवार में शुभ उत्सव हो सकता है, काम समय पर पूरे होंगे..जाने किसके लिये है खास…

 

मेष: आज व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। अपने जीवन साथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य के कारण काम प्रभावित हो सकता है। आपको लालच और लोभ से बचना चाहिए।

वृष: आज जीवनसाथी के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे. बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। प्रबंधन संबंधी गतिविधियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे होंगे।

मिथुन: आज थोड़े से धन लाभ के लिए कोई गलत काम न करें। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। बुरे बर्ताव वाले लोगों से दोस्ती हो सकती है। आज परिजनों के साथ संबंध अच्छे रखें।

कर्क: आज व्यापार में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. परिवार में कोई शुभ उत्सव हो सकता है। सभी काम समय पर पूरे होंगे। जिससे लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म होगा। दाम्पत्य संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

सिंह: आज आपका गलत कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शेयर बाजार और कमीशन संबंधी कार्य में हानि हो सकती है। व्यापार में आपको नए सौदे करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। सिर दर्द व थकान जैसी स्थिति उत्पन्न होगी।

कन्या: आज व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। अपने उद्देश्यों से विचलित न हों। घर की साज-सज्जा का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक संबंधों में प्रेम बढ़ेगा।

तुला: आपकी शंका करने की प्रवृत्ति के कारण आज लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में दखलअंदाजी न करें।

वृश्चिक: आज आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। बॉस काफी हद तक आपके काम पर निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। गंभीर और बुद्धिमान लोगों की संगति में रहना पसंद करेंगे।

धनु: आज दफ्तर में लोग आपकी आलोचना करेंगे। आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। स्त्री जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल की कमी रहेगी।

मकर : आज धन संबंधी परेशानी दूर होगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था प्रबल होगी। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के बड़े ऑफर मिलने के योग हैं। जीवनसाथी को आज कोई तोहफा देने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ : आज आपकी गलतियां लोगों के सामने आ सकती हैं. झिझक के कारण आप अपनी बात ठीक से रखने में भी कठिनाई महसूस करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति अपने चरम पर हो सकती है।

मीन : आज आप दफ्तर में काम के साथ-साथ दूसरे कामों में भी व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। संतान को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। क्रोध और जल्दबाजी के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं।

error: Content is protected !!