महिला मोर्चा ने काली पट्टी बांधकर दिया मौन धरना

प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध का मुद्दा
राजनांदगांव। प्रदेश के जशपुर जिले में दिव्यांग से दुष्कर्म के मामले सहित प्रदेश में और भी महिलाओं-बालिकाओं पर बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने आज काली पट्टी बांधकर शहर में धरना दिया। कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे इस धरना आंदोलन में पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम, जिला महिला मोर्चा प्रभारी सरोजनी बंजारे व मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू के अलावा और भी पदाधिकारी खास तौर से उपस्थित थे। मौन धरना आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं।

 

error: Content is protected !!