स्टेट स्कूल मैदान में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की बड़ी तैयारी

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। संस्कारधानी का ओ कान्हा महिला मंडल जो विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के लिये शहर में पहचान बना चुका है,इस बार स्टेट स्कूल मैदान में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का वृहद आयोजन कराने जा रहा है। मुंबई के भागवताचार्य के मुखारबिंद से भागवत प्रवचन 16 दिसंबर से आरंभ होगा जिसके लिये विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, दर्शकों-श्रोताओं के लिये पंखे व झूमर आदि की व्यवस्था के साथ तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। ओ कान्हा महिला मंडल के शारदा तिवारी,अर्चना दास,दामिनी साहू आदि सभी सदस्य पदाधिकारीगण मिलजुलकर आयोजन को सफल बनाने की तैयारी बहुत दिनों पहले से कर रहे हैं।

error: Content is protected !!