भारत जोड़ो यात्रा आज 98वां दिन

 

राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर रघुराम राजन साथ चले

जयपुर। कन्याकुमारी से चलकर राजस्थान पहुंची कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 98वां दिन है। राहुल गांधी ने भाड़ौती से पदयात्रा की शुरुआत की है। बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल हुए। इस दौरान वो राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से इस यात्रा में कई ऐसे लोग शामिल हुए हैं जो कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं हैं। बुधवार को रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद एक सवाल उठता है कि, क्या रघुराम राजन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं? दरअसल रघुराम राजन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कई नीतियों की आलोचना कर चुके हैं।

बुधवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के भाडोती से फिर से शुरू हुई यात्रा जिसमें राहुल गांधी के साथ पूर्व क्रक्चढ्ढ गवर्नर रघुराम राजन भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल रघुराम राजन केंद्र सरकार की मौद्रिक नीतियों की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी और रघुराम राजन के अलावा राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास भी दिखाई दे रहे हैं।

कौन हैं रघुराम राजन

1963 को मध्य प्रदेश के भोपाल में पैदा हुए रघुराम राजन भारत के 23वें क्रक्चढ्ढ गवर्नर रह चुके हैं। क्रक्चढ्ढ में अपने कार्यकाल के दौरान रघुराम राजन बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट के वॉइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कार्यकाल में 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने वाले राजन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2016 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे।

error: Content is protected !!