स्कूल में अभिव्यक्ति एप एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। शहर के जी ई रोड में स्थित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आज पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति एप के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. श्रीमती पद्मा तंवर एवं डी.एस.पी. श्रीमती नेहा वर्मा ने विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी एवं उन्होंने साइबर क्राइम, पॉक्सो, गुड टच और बैड टच जैसे विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की। इससे छात्रों जानकारी मिली कि कैसे उन्हें अपने आप को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है। छात्रों ने बुद्धिमतापूर्ण प्रश्न किए और अपने प्रश्नों को हल किया। छात्रों को सड़क और यात्रा के समय सुरक्षित रहने के तरीके पर लाइव प्रदर्शन दिखाया गया।
यह कार्यक्रम वास्तव में हमारे छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक था। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपने सोशल मिडिया एकाउण्ट को कैसे सुरक्षित रख जाए इस पर खास जोर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया।यह कार्यक्रम संस्था प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी और उनके टीचिंग स्टाफ की देखरेख में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख एवं संस्थापकों ने पुलिस विभाग को इस कार्यक्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!