तुलसीपुर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। सामुदायिक भवन दशहरा मैदान लेबर कॉलोनी तुलसीपुर में आगामी 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है। कोहका राजनांदगांव वाले प.ं मनोज पुष्प महाराज व्यासपीठ से कथा वाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आरंभ होकर सायंकाल 6 बजे तक चलेगी। पहले दिन पूर्वाहन 11 बजे से कथा स्थल से कलशयात्रा निकलेगी। आयोजक देवांगन समाज तुलसीपुर -ममता नगर इकाई आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

error: Content is protected !!