हमारे ऋषियों ने हमें वसुधैव कुटुंबकम की शिक्षा दी : पं.नरेश भाई

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। स्टेट स्कूल मैदान में ओ कान्हा महिला मंडल के तत्वावधान में आज मुंबई से पधारे प.ं नरेश भाई राज्य गुरू का श्रीमद् भागवत प्रवचन शुरू हुआ। पहले व्यासपीठाचार्य ने भागवत की महत्ता बताई फिर आयोजक मंडल के भगवान के प्रति सनेह समर्पण व संवेदनशीलता की प्रशंसा की। ऋषि-मुनियों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हुए कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने हमें सर्वे भवंतु सुखिनः एवं वसुधैव कुटुंबकम का पाठ पढ़ाया। कथा पर कहा कि कथा तारती है,गीता में भगवान ने कहा है कि हे जीव तू अपना उद्धार स्वयं कर सकता है। परीक्षित,विदुर कथा सुनकर तर गये। 88 हजार ऋषि-मुनि गंगा में डुबकी लगाकर तर गये। हम भी कथारूपी गंगा में डुबकी लगायें,अवश्य तर जायेंगे। सात दिन तक हम भगवान के विभिन्न अवतारों उनके लीला  प्रसंगो पर कथा सुनायेंगे।

error: Content is protected !!