समृद्धि और विकासशील की ओर तेजी से बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़ः कुलबीर

कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस द्वारा गौरव दिवस मनाकर विभिन्न आयोजनों में सरकार की उपलब्धियां गिनाई
राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार व किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर आज 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसी तारतम्य में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मजदूर, हमाल, किसान, स्व सहायता समूहों की बहनों व युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी चार वर्ष के सफलता कार्यकाल को हर्षाेल्लास के साथ छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में श्रमवेय जयते की मूल भावना को लेकर काम करते हुए श्रम के साथ न्याय व सम्मान करने मनाने का निर्णय लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के निर्देशानुसार व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर में विभिन्न आयोजन कर मनाया।
गौरव दिवस को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों की तकलीफों को समझा और सबसे पहले कर्जमाफी कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 2500 रूपए में धान खरीदी शुरू की। किसानों को जलकर माफ किया। गोधन धन योजना, भूमिहीन किसान योजना सहित कई जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों को सुदृढ़ करने का बीड़ा उठाया और आज प्रदेश में किसानी का रकबा बढ़ा है। बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेशवासियों को राहत दी। वहीं छत्तीसगढ़ की संस्कृति कला विरासत को संवारने रही है। इसी तरह धार्मिक स्थलों जैसे राम वन गमन के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए 2260 किलोमीटर पथ के रूप में विकास किया। इसी तरह छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से हमारी पारंपरिक खेलकूद जैसे गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, भौंरा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, गेड़ी जैसे 14 खेल विधाओं की प्रतियोगिता के माध्यम से सामने ला रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश की खेलकूद विधाओं को पहचाना दिलाना। श्री छाबड़ा ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से सरकार दो रूपये गोबर खरीदी कर कंम्पोस्ट खाद बनाकर उसे पुनः किसानों भाई को दे रही है ताकि जमीन की उर्वरक शक्ति बनी रहे। पैरादान करने वाले किसान भाई को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीवन योजना, मनरेगा योजना के माध्यम से रोजगार दे रही है। वहीं चिटफंड कंपनी में फंसे प्रदेशवासियों को उनका पैसा दिला रही है हमारी सरकार। छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी गुणवत्तायुक्त अंग्रेजी शिक्षा दिला रही है।
दक्षिण ब्लॉक के गंज चौक पर नवनर्मित बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना कर जय बजरंग हमाल संघ के हमाल साथियों का माला पहनाकर किसानी गमछा व श्रीफल देकर सम्मान किया। उपरांत राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के विषय पर चर्चा कर उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। भूपेश बघेल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबार के जयघोष के नारे लगाए। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने सभी हमाल साथियों को बधाई देते हुए उनकी बड़ी संख्या में कांग्रेस सरकार के सफतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस में अपनी उपस्थिति देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। हमाल साथी सुदामा, लखन, घनश्याम एवं हमाल साथियों का सम्मान किया इस दौरान महेश अग्रवाल, राजेश चौहान, नारायण सोनी, सतीश सोनपिपरे, विष्णु सिन्हा, राजेश पटेल, कादिर सोलंकी, संतोष हटवार, मोहन चुनरकर, कन्हैया तराने, लक्की रामटेके, शकील रिजवी उपस्थित रहे। इसके बाद उत्तर ब्लॉक के लखोली मणीकंचन केन्द्र वार्ड 35 में वार्ड पार्षद दुलारी बाई साहू, दीन साहू की अगुवाई में स्वच्छता दीदीयों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 34 कन्हारपुरी में धान खरीदी केन्द्र में वार्ड पार्षद महेश साहू की अगुवाई में किसान साथियों का सम्मान गमछा पहनाकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा जी एवं छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल द्वारा किया गया साथ ही तौलइया हमाल संघ का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया और धान खरीदी के प्रबंधक सहित समस्त स्टाफ का सम्मान श्रीफल भेंटकर किया गया। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी है और उनसे किए हुए वादे पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों का कर्जमाफ किया और अपना वादा निभाते हुए 2500 रूपए क्विंटल धान खरीदी किसानों के हित को देखते हुए निरंतर जारी रखी। जिसके पश्चात वार्ड 32 राहुल नगर में वार्ड पार्षद मनीष साहू की अगुवाई में राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्यों का सम्मान कांग्रेसजनों द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, महामंत्री नासिर जिंदरान, रिखी यादव, खैरूनिशा, बबलू कसार, नरेश साहू, कय्यूम भाई, वीशु अजमानी, संदीप जायसवाल, सुकृत गुप्ता, अर्जुन सिंह कुर्रे, गंगाबाई साहू, विजय अग्निहोत्री, किसान कांग्रेस महामंत्री योगेन्द्र वैष्णव, एल्डरमैन एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, विलयम बंसोड पूर्व पार्षद घनश्याम साहू, श्यामरतन साहू, बोहरीक साहू, प्रेमलाल साहू, संतराम जोशी, दिलीप चंद्राकर, इकरामुद्दीन, सदाब खान, सोहेल शेख, लखन साहू, ललित निर्मलकर, गेंदलाल साहू, रामनाथ निर्मलकर, मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र साहू, हर्ष साहू, लोकेश मरकाम, मनीष रंगारे, नेहा रामटेके, नीता साहू, धनेशवरी साहू, ममता यादव, दुर्गा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!