भागवत कथा सुनने से प्रभु मिलन होकर जीवन सफल हो जाता है-डॉ.रमन सिंह

आयोजक मंडल ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। स्टेट स्कूल मैदान में मंुबई से पधारे व्यास पीठाचार्य के मुखारबिंद से आज संध्या भागवत सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.रमन सिंह ने कहा कि मैं धन्य हो गया। उन्होंने आगे कहा कि भागवत कथा सुनने से प्रभु मिलन होकर जीवन सफल हो जाता है। डॉ.सिंह ने इस आयोजन के लिये ओ कान्हा महिला मंडल को शुभकामनायें दीं, वही उन्होंने व्यास पीठाचार्य को फूलमाला पहनाकर प्रणाम किया। इस दौरान और भी अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पं.नरेश भाई राज्य गुरू ने इससे पहले अपने प्रवचन में श्रीमद् भागवत महापुराण व गीता की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि वे मनुष्य सबसे अमीर हैं जिनके केंद्र में हरि है। उन्होंने मीरा भजन पायो जी मैने राम रतन धन पायो… सुनाया तथा भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाया। मन के भटकाव पर कहा कि मन हवा की तरह चंचल है। पूज्य व्यास पीठााचार्य ने कहा कि सनातन धर्म का चिंतन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि गीता गाय और गोप-गोपी कृष्ण को अति प्रिय हैं।

error: Content is protected !!