गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक,16 शहीद चार घायल…

Sikkim Road Accident: सिक्किम में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में भारतीय सेना के एक दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय सेना के तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों सहित सोलह जवानों ने गुरुवार को एक दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। जिस ट्रक से वे यात्रा कर रहे थे, वह एक ढलान पर फिसल गया और खाई में गिर गया।’

उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ हादसा

सेना के बयान में कहा गया, ‘हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ। यह वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तेज मोड़ लेते समय खड़ी ढलान पर फिसल गया।’ सेना ने कहा कि दुर्घटना में चार सैनिक घायल हुए, जिन्हें हवाई मार्ग से निकाला गया है।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘उत्तर सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए दिल से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।’

सेना ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

error: Content is protected !!