बागपत से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, ट्रॉली में फूल लेकर पहुंचे किसान

लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत बागपत से की। बता दें कि मंगलवार को क्रड्ड2 के पूर्व चीफ एएस दौलत भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व क्रड्ड2 चीफ दिल्ली के बाबरपुर इलाके में पहुंचे थे।

कल यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें सभी भारत यात्रियों पर गर्व है। हर उस भारतवासी पर गर्व है, जो इस यात्रा से जुड़ा है। प्रियंका गांधी ने आगे राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, मेरे बड़े भाई पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे किए, एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन ये डिगे नहीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए।

बागपत के मविकला से भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे शुरू हुई। यात्रा में 10 बजे गुफा वाले मंदिर के पास विराम होगा। साढ़े तीन बजे यात्रा सरूरपुर के एचपी पेट्रोल पंप से शुरू होगी। उसके बाद शाम साढ़े छह बजे छपरौली चुंगी के पास रुकेगी। यात्रा में शामिल होने आए किसानों ने कहा कि राहुल गांधी ने यह अच्छा कदम उठाया है। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बागपत के हर घर में लोग तैयारी कर रहे हैं। किसान करीब 4 क्विंटल फूल लेकर यात्रा में शामिल होने आए हैं। किसान ने कहा कि जहां से राहुल गांधी की यात्रा शुरू हो रही है, वहां से लेकर उनके गांव तक वो राहुल गांधी पर फूल बरसाएंगे। उन्होंने बताया कि वो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि उनका जुड़ाव राष्ट्रीय लोकदल के साथ है, लेकिन राहुल गांधी किसानों की बात करते हैं, इसलिए हम उनका स्वागत करने के लिए आए हैं।

error: Content is protected !!