भारत जोड़ो यात्रा आज का 112 वां दिन

हरियाणा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत सनोली पानीपत रोड से की। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। यूपी में यात्रा जब बागपत के रास्ते मेरठ की तरफ चली तो राहुल गांधी जैसा दिखने वाला शख्स चर्चा में आ गया। फैसल चौधरी नाम का यह शख्स दिखने में हूबहू राहुल गांधी जैसा लग रहा था। इसने राहुल की तरह की टीशर्ट पहनी हुई थी। उनकी तरह की थोड़ी दाढ़ी भी बढ़ाई हुई थी।

बातचीत में पता चला कि फैसल चौधरी मेरठ के ही रहने वाले हैं। वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं। फैसल ने बताया कि पिछले एक साल से उनको लोग राहुल गांधी का हमशक्ल बता रहे हैं। फैसल चौधरी ने कहा कि बहुत लोग बोलते हैं कि आप राहुल की तरह दिखते हो। बहुत से लोग साथ में फोटो खिंचवाते हैं, वीडियो बनवाते हैं। राहुल गांधी जैसे लगते हो। सुनकर कैसा लगता है? इस सवाल पर फैसल ने कहा कि अच्छा लगता है। हम उनकी कॉपी हैं। सबसे बड़ी बात है कि हम उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। फैसल ने बताया कि वह 4 जनवरी और फिर 5 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और पैदल चले। वह बोले कि भारत जोड़ो यात्रा से अच्छा मेसेज जाएगा। ये नफरत के खिलाफ है। इसमें बेरोजगारी, किसानों का मुद्दा भी उठाया जा रहा है, जो अच्छी बात है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, यात्रा शाम को पानीपत में सनोली सीमा से हरियाणा में प्रवेश हुई। राहुल जी अपनी बीमार मां से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। वह शुक्रवार सुबह पानीपत लौटेंगे और यात्रा हरियाणा का अपना चरण फिर से शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि यात्रा के सभी कार्यक्रम शुक्रवार को तय समय के अनुसार होंगे, जिसमें पानीपत में एक जनसभा शामिल है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही यात्रा ने हरियाणा क्षेत्र में प्रवेश किया, राज्य के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा का हरियाणा में यह दूसरा चरण है। यह सनोली खुर्द गांव में रात्रि विश्राम करेगी और फिर शुक्रवार सुबह पानीपत से शुरू होगी। दोपहर में, पानीपत में एक जनसभा आयोजित की जाएगी जिसे राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े और अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिनों में यह करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से भी गुजरेगा और फिर पंजाब में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि यह यात्रा 21-23 दिसंबर के बीच हरियाणा में थी और इसने अपने पहले चरण में 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की, जब यह नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होकर गुजरी थी। यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी।

error: Content is protected !!