खेलकूल प्रतियोगिता में शामिल हुए अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा,खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। ग्राम पंचायत लिटिया में 12 जनवरी को संकुल स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
संकुल स्तरीय खेलकूद खो-खो, बोरा दौड़, कबड्डी, आलू दौड़ में ग्राम धनगांव, इंदामरा, बम्हनी, गातापार के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम विकास समिति व ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर फुलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद स्पर्धा जो संकुल के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए और उनकी खेलप्रतिभाओं को जगाने के लिए किया जाता है। निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। इसका श्रेय शिक्षकों को जाता है। क्योंकि बच्चों का विकास, उनका जीवन लक्ष्य शिक्षक तय करता है और शिक्षक हमेशा बच्चें आगे बढ़े यही चाहत रखती है।
श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही संस्कृति, कला, व छत्तीसगढ़ी खेलों को बखूबी बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। खेलकूद से हमारे शारीरिक और बौद्धिक विकास तो होता ही और साथ में कई फायदें होता वहीं शारीरिक क्रियाओं के लिए इस खेलकूद का अपना ही महत्व है। खेलकूद स्पर्धा में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन कर निरंतर आगे बढ़े यही मेरी कामना है। स्पर्धा के दौरान मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा खेल मैदान पहंुचकर खिलाड़ियों बच्चों से परिचय प्राप्त कर जमकर खेलो खूब पढ़ो का संदेश देते हुए उत्साहवर्धन किया। मंचस्थ अतिथियों में सरपंच कृष्णा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, नंदलाल बंधे ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष, एके साहू, कोमल वर्मा अध्यक्ष लोधी समाज लिटिया, हसराम मेश्राम प्रधान पाठक लिटिया, शिक्षक अरूण रंगारी, मेश्राम सर, श्रीवास्तव सर, तिवारी सर, कडव, आशीष साहू, हुमन सर, श्रीमती गायत्री देवांगन, मिश्रा मैडम, संजू नेताम, कविता नेताम, कविता श्रीवास्तव, चंद्राणी नेताम, प्राप्ति श्रीवास्तव, रंजना मंडावी, दमयंती वर्मा, यादव सर सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!