पिनेकल इंस्टिट्यूट के बच्चों का अबेकस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। संस्कारधानी के नौनिहालों लगातार अबेकस गणित में अपना जौहर देखा रहे है। इस क्षेत्र में शहर की संस्था पिनेकल इंस्टिट्यूट द्वारा नौनिहालों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका परिणाम ये है की वे बहुत कम समय में गणित के जटिल जोड़ घटाओ के प्रश्नो का उत्तर चंद सेकंड में देते है। पिनेकल इंस्टिट्यूट के 62 बच्चों ने गत 8 जनवरी को पुणे में आयोजित राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमे से 35 बच्ची ने सफलता प्राप्त कर शहर एवं राज्य का नाम को रोशन किया है। इन सभी 35 बच्चो का चयन अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विगत 5 वर्षो से पिनेकल इंस्टिट्यूट के बच्चों ने अबेकस के विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे की स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल और वर्ल्ड चैंपियन टाइटल का खिताब जीत कर शहर, राज्य और देश का नाम रौशन किया है।

उक्त बाते आज प्रेस क्लब में पिनेकल इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा और तनुश्री शर्मा ने कही। उन्होंने बताया की विगत 8 जनवरी को एजुकेशन हब पुणे में आल इंडिया अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उनकी संस्था के 62 बच्चो ने भाग लिया। इसमें बच्चो ने शानदार सफलता हासिल की। उक्त प्रतियोगिता मे देश से लगभग 1900 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में शामिल ज्यादातर बच्चे मेट्रो शहरों के थे। फिर भी पिनेकल इंस्टिट्यूट के बच्चों ने बड़े शहर के बच्चों को मात देते हुए  हासिल की। राष्ट्रीय स्तर पर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन हर साल होता है जिसमे पिनेकल के बच्चे हर बार सफलता का परचम लहराते है। डायरेक्टर तनुश्री शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता मे बच्चो को 5 मिनट में 100 प्रश्न हल करने थे। पिनेकल के बच्चे अबेकस गणित में इतने माहिर हो चुके है कि 3 मिनट में ही सभी प्रश्नो का जवाब दे देते है। डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया की देश के लगभग सभी राज्यों के भी बच्चे ऑनलाइन के माध्यम से पिनेकल में अबेकस क्लास कर रहे है और 12 विभिन्न देशो के भी बच्चे ऑनलाइन के द्वारा संस्था से जुड़े है जो कि अपने आप में इस इंस्टिट्यूट की विशेष उपलब्धि है। बच्चों ने यह सफलता हासिल करके संस्कारधानी का नाम रोशन किया है। पुणे के सफल बच्चो के नाम इस प्रकार है – दक्ष बघेल, रूचि ओस्तवाल, श्लोक संदीप महादानी, हित जैन, अध्यात्म बेद, अशफिया नाज़, अनाया शेख, रेहत बग्गा, अथर्व शुक्ला, पीयुषी साहू, ऋषित साहू अद्वैत पोद्दार, कृषित अग्रवाल, शोमा फातिमा, देवराज जपेन, पूरब पारस जी भाटिया, अभीदश मिश्रा, इशिका गोनाडे, जैनम चोपडा, दिशा टांक, देशना जैन गायकवाड़ आदित्य गायकवाड़, मो. रेहान, आरोही ठाकुर, अस्थान अजीज, पलक मनन शराओगी, अतुल्य सात, शर्मिष्टा ठाकुर, साहिल जैन, नमन गट्टानी, लायेशा मिराणी और मंथन ठक्कर।

error: Content is protected !!