इन 3 राशि वालों की तरक्की के योग, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा दिन!

मेष
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे।

वृष 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह  बातचीत के जरिए दूर होगी।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा।  कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको किसी काम में नियंत्रण बनाए रखना होगा।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह
आपके लिए आज दिन अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके भाई बंधुओं से भी आपकी जमेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य में  यदि कोई समस्या थी, तो वह आज दूर हो सकती है।

तुला 
आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है।  बिजनेस कर रहे लोग किसी से  साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो उनसे आपको कोई बड़ा नुकसान होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।  विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से  उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं।

मकर 
मकर राशि के जातकों को फरवरी के महीने में किसी भी चीज की अति करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ सेहत और संबंध न बिगड़ने पाये इसका भी पूरा ख्याल रखना होगा। माह की शुरुआत में ही परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद होने कारण मन खिन्न रहेगा। वाद-विवाद अधिक न बढ़ने पाए इसके लिए गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों की फरवरी महीने की शुरुआत कुछ चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह तमाम तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। साथ ही साथ सेहत भी नरम रह सकती है। ऐसे में आपको हारिये न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत को याद रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस माह अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी।

मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना खुशियां और बड़ी उपलब्धियां लेकर आया है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, इस माह उन्हें किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से एक बेहतर अवसर प्राप्त होगा। फरवरी महीने की शुरुआत से ही आपको जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में अनुकूलता नजर आएगी और इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को फरवरी महीने के पहले सप्ताह में अचानक से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

error: Content is protected !!