कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा रेवाडीह वार्ड में निकाली गई

हर घर सतत संपर्क कर यात्रा का उद्देश्य व कर रहे पाम्पलेट का वितरण

राजनांदगांव। अखिल राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार 29 जनवरी को रेवाडीह वार्ड 22 में घर-घर दस्तक देकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का पाम्पलेट वितरण कर जनसंवाद किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के निर्देशानुसार, छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी धनेश पाटिला, उत्तर ब्लाॅक प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी के आतिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में रेवाडीह वार्ड 22 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा। इस दौरान वार्डवासियों को इस यात्रा का उद्देश्य बताया।यात्रा के दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को राहुल गांधी का दिया संदेश
रेवाडीह वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चल रही थी उसी दौरान जिले के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी रेवाडीह वार्ड पहंुचे थे इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आरक्षण का पत्र और माननीय राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र देकर कांग्रेस की बात रखी।

छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर कांग्रेस के प्रभारी  धनेश पाटिला ने वार्डवासियों से जनसंवाद करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक आंदोलन है का हिस्सा है, मैं वार्डवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस यात्रा में शामिल हो और भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी समस्या के कारण आज देश को गर्त में डूबोने वाली केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंके।
यात्रा के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा वार्डवासियों से जनसंवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व माननीय राहुल गांधी जी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई है। कांग्रेस जो कि एक गांधीवादी विचाराधारा को लेकर चलती है। जो कि हमारा छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहलाता है यह सभी वर्ग मिल-जुलकर रहती है यह भाईचारा हमेशा कायम रहे यही कांग्रेस की सोच है इन्हीं भावनाओं को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार कार्य कर रही है और चार साल में प्रदेश की तस्वीर बदली है वह ऐतिहासिक है।
उत्तर ब्लाॅक प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तो एक माध्यम है इससे जनता से सीधा जुड़ाव होता है। कांग्रेस संगठन द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है जिसका उद्देश्य देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने पांपलेट वितरण कर वार्डवासियों अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत जनता से संवाद कर माननीय राहुल गांधी जी की हाथ को मजबूत करना है और देश में फैली असमानता, और कट्टरवादी नीतियों का मंुहतोड़ जवाब देना है। यात्रा के दौरान वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम की सक्रिय भूमिका रही।

आज की इस यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, दक्षिण ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महामंत्री हनी ग्रेवाल, झम्मन देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, मोहिनी सिन्हा, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, हेमू सोनी, सैय्यद अफजल अली, अमित जंघेल, बबलू कसार, डा.राकेश कुमार, गोपी रजक, संगीता साहू, सुरेन्द्र देवांगन, शैलेष ठावरे, विष्णु सिन्हा, संदीप जायसवाल, सुखरीत गुप्ता, शैलेष रामटेके, अर्जुन सिंह कुर्रे, अंसार खान, गोविंद साहू, दीनू साहू, ठाकुर राम साहू, शिवा निर्मलकर, सुनीता सिन्हा, प्रीतम कुमार, राम, लक्की, जितेन्द्र कौशिक, थनेश, इशांक खान, उमेश देवांगन, आकाश, परस राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं उत्तर ब्लाॅक के पदाधिकारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!