अ.भा. हॉकी स्पर्धा संस्कारधानी में 8 से 16 फरवरी तक

राजनांदगांव कलेक्टर-महापौर ने ली संयुक्त प्रेसवार्ता

राजनांदगांव। महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति 79वीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता यहां के अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 8 से 16 फरवरी तक होने जा रही है। स्टेडियम समिति के अध्यक्ष कलेक्टर डोमन सिंह और महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने स्टेडियम में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए आयोजन के संबंध में विस्तार से बताया। जानकारी दी गई कि आयोजन में 22 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। कोरोना काल के बाद अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता देखने न सिर्फ राजनांदगांव अपितु प्रदेश भर के खेल प्रेमियों में अपार उत्साह है। स्पर्धा में ईनाम दो लाख इंक्यावन हजार नकद एवं साढ़े पांच किलोग्राम का रजत पदक विजेता टीम को तथा उपविजेता टीम को दो लाख रूपये नकद एवं रजत पदक प्रायोजित है। जिसे लेकर खिलाड़ी एवं उनके कोच परिश्रम करना शुरू कर दिये हैं। बताया गया कि मेजबान टीम जिला हॉेकी संघ राजनांदगांव भी इस मैदान में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा,एडीशनल कलेक्टर बीएल मारकण्डे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!