कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का फूंका गया पुतला

मामला प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का

राजनांदगांव। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके पिता श्री दामोदर दास मोदी के विरूद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा अपमान जनक टिप्पणी किये जाने पर भाजपा आंदोलित हो गई है। देश व प्रदेश व्यापी आंदोलन की कड़ी में आज दोपहर राजनांदगांव में भी दिग्विजय कॉलेज के सामने उक्त नेता का पुतला जलाया गया। पुतले पर पानी डालकर बुझाये जाने के पुलिस के प्रयासों के बावजूद भाजपा,भाजयुमो के नेता कार्यकर्ता आक्रोशित थे। उन्होंने अधजले पुतले पर लातों से प्रहार कर कांग्रेस पार्टी पवन खेड़ा मुर्दाबाद व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। दोपहर लगभग 2 बजे आंदोलन में भाजयुमों के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर,दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन,प्रहलाद सिन्हा,विजय शर्मा,भुवेश साहू, अर्जुन राजपुरोहित, विकास साहू, मनोज साहू, सुवितेष श्रीवास्तव, हिमांशु सोनवानी, आशीष सिन्हा,आलोक झा,कमलेश लहरे,अनुराग श्रीवास्तव,रवि साहू,संभव बैद,अमितेष झा,आशुतोष सिंह, प्रज्जवल गुप्ता,कृष्णा निषाद,राघव ठक्कर,नरेंद्र यादव,सौरभ सिंह राजपूत,सोमेश मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!