उद्योगपति केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन… हाल ही में अरबपतियों की लिस्ट में हुए थे शामिल

मुंबई। देश-दुनिया की नामचीन आटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का आज निधन हो गया है. उन्होंने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है.

केशव महिंद्रा का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी साल 2023 के अरबपतियों की लिस्ट में 16 स्थान पर था. 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहने के बाद साल 2012 में पद को छोड़ दिया था. फोर्ब्स की बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं.

केशब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद साल 1947 में ही महिंद्रा ग्रुप के साथ जुड़ गए. इसके बाद साल 1963 में वह इस ग्रुप के चेयरमैन बन गए. उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने नई ऊंचाइयों को छुआ और फिर साल 2012 में 48 सालों की सेवा के बाद उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दी.

महिंद्रा ग्रुप को नई बुलंदियों पर पहुंचाया

अपने लगभग 5 दशक के लंबे कार्यकाल में केशब महिंद्रा ने महिंद्रा ग्रुप को न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी कंपनी के रूप स्थापित किया. उनके योगदान के लिए साल 1987 में फ्रांस की सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है. इसके अलावा केशब महिंद्रा को साल 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था.

error: Content is protected !!