राहुल गांधी ने की 2011 की जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से 23 दिन पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी रैली को संबोधित किया। पहली रैली बीदर जिले के भाल्की में और दूसरी रैली इसी जिले के हूमनाबाद में की। भाल्की में राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने 15 लाख रुपए का वादा किया था, 15 लाख रुपए आए क्या? इसलिए हमें BJP की तरह झूठे वादे नहीं करने चाहिए। कांग्रेस जो भी वादा करेगी, उन्हें सरकार बनते ही जल्द से जल्द पूरा करेगी। राहुल ने ये बातें बीदर जिले के भाल्की जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे भाल्की से चुनाव लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में अगर पहली बार किसी ने लोकतंत्र का रास्ता दिखाया तो वह बसवन्ना जी थे। आज पूरे हिंदुस्तान में RSS-BJP के लोग लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। RSS-BJP के लोग हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैलाकर, बसवन्ना जी की सोच पर आक्रमण कर रहे हैं।

राहुल गांधी का ट्वीट – प्रधानमंत्री जी, वंचितों को खोखले शब्द नहीं, राजनीतिक और आर्थिक शक्ति की ज़रूरत है।

ये तीन कदम उठाइए:

✅ 2011 की जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर, देश में OBC कितने हैं बताइए

✅ आरक्षण से 50% कैप हटाइए

✅ दलितों, आदिवासियों को आबादी के अनुसार आरक्षण दीजिए

error: Content is protected !!