BREAKING NEWS : सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथी जवानों पर बरसाईं गोलियां, 4 की मौत, 3 जवानों के घायल होने की खबर..

 

सुकमा,छत्तीसगढ़।  छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 4 जवानों की सांस थम गई। अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटना को लेकर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए हैं।

error: Content is protected !!