कांग्रेसियों ने बसंतपुर जिला अस्पताल परिसर के गार्डन में चलाया सफाई अभियान

संगठन के प्रति समर्पित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस ने किया श्रमदान

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी की मजबूती व संगठन के प्रति समर्पित, सहज व सरल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का सफलतम चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 29 जून गुरूवार को बसंतपुर जिला अस्पताल परिसर के गार्डन में सफाई अभियान चलाया।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री व शहर जिला कांग्र्रेस कमेटी के प्रभारी श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर जी के मागदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 29 जून को सुबह 09 से 11 बजे तक बसंतपुर जिला अस्पताल गार्डन में कांग्रेसजनों ने खूब पसीना बहाया और परिसर की सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर लगातार सजग रहने वाले और पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य करने वाले और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहंुचाने व कार्यकर्ता को प्रोत्साहित कर उनमें उत्साह का संचार करने वाले प्रदेश संगठन के मुखिया मोहन मरकाम जी के चार वर्ष सफलतम का कार्यकाल पूर्ण होने शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बसंतपुर जिला अस्पताल परिसर के गार्डन में सफाई अभियान चलाकर शहरवासियों को जन-जागरूकता का संदेश देते हुए अपने आसपास फैली गंदगी को सफाई करें इसी मंशा को लेकर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, रौशनी सिन्हा, मोहिनी सिन्हा, पार्षद मनीष साहू, शरद पटेल, पूर्णिमा नागदेवे, रिखी यादव, ललित मरकाम, संजय साहू, डा.राकेश कुमार, विशु अजमानी, विष्णु सिन्हा, संगीता साहू, विजय अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह कुर्रे, विलयम बंसोड, शुभम कसार, तौसिफ गोरी, विजय ढाले, दिनेश गवर्ना, सुनील साहू, अमन गुप्ता सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!