कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला BJP में शामिल…

जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल जारी है। इसी क्रम में खरगोन में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। महेश्वर से कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ (Congress MLA Vijayalakshmi Sadho) की बहन प्रमिला साधौ (Pramila Sadho) बीजेपी में शामिल हो गई हैं। प्रमिला साधौ खरगोन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

प्रमिला साधौ के साथ कांग्रेस के आधा दर्जन नेता भी बीजेपी में आए हैं। भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर खरगोन में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नेताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। चुनाव से पहले प्रमिला के पार्टी छोड़ने पर जाहिर है कि कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा।
प्रमिला साधौ पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। वो कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं विजयलक्ष्मी साधौ की बहन हैं। प्रमिला ने पार्टी क्यों छोड़ी, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

error: Content is protected !!