प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह में शामिल हुए जिले के कांग्रेसजन…

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकान्त जैन के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रायपुर रवाना

राजनांदगांव। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके विरोध में राज्य स्तरीय एक दिवसीय विशाल मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) रायपुर में किया गया। इस सत्याग्रह में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा-मोदी द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के खिलाफ अपनी अजेय लड़ाई और सच्चाई के लिए लड़ने और देश हित मुद्दें उठे रहे हैं। राहुल गांधी जी के साथ एकजुटता में और उनकी निडर और समझौताहीन लड़ाई के समर्थन में बुधवार 12 जुलाई को राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय विशाल मौन सत्याग्रह किया गया। जिसमें राजनांदगांव शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, मनीष साहू, आरबी मिश्रा, खिलेश बंजारे, अरशद खान, इशांक खान, मोहन चुनुरकर, विलयम बंसोड, हर्ष खोब्रागढ़े, प्रशांत गजभिये, विनोद बमबोले, दुर्गेश धीवर, गंगाबाई साहू, शीला देवांगन, धरमतबाई वर्मा, मधु, सुरेखा, तुलसी, देवकी बाई, संजय, गिरजाबाई, रेणुका, संध्या, मंजू, लालचंद बैगा, बूथ अध्यक्ष परस लहरे, गोपी टंडन, सालूकराम देवदास, जगेश्वर ठाकुर, रामजी साहू, अशोक साहू, नरेन्द्र साहू, मोहन खरे, सुकुलचंद, सरस्वती बाई, मुन्नीबाई साहू, श्यामबाई ठाकुर, सुकुन्द वैष्णव, रूखमणी, कुंतीबाई यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

error: Content is protected !!