भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी झटके; चीन, नेपाल और बांग्लादेश भी दहले

रविवार देर रात आए भूकंप के झटके पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी महसूस किए गए. 7 जून की रात लगभग 11:06 बजे भूटान के पास लगभग 5.7 तीव्रता का जो भूकंप आया, उसका केंद्र असम के कुछ हिस्सों से लगभग 252 किलोमीटर दूर था. असम, मेघालय सहित पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई प्राप्त नहीं हुई है.

नेपाल में भी रविवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए.

7 जून, 2026 को रात लगभग 11:06 बजे भूटान के पुनाखा के पास लगभग 5.6 तीव्रता का भूकंप आने के कारण इसके झटके पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी महसूस किए गए. भूटान के पुनाखा के पास मात्र 10 किमी की उथली गहराई पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. भारत के गुवाहाटी से भूकंप केंद्र की दूरी लगभग 250 किमी है.

हिमालय ने एक बार फिर याद दिलाया है कि यह पृथ्वी के सबसे सक्रिय भूवैज्ञानिक क्षेत्रों में से एक है. पूर्वी हिमालय क्षेत्र में व्यापक रूप से झटके महसूस किए गए. भूकंप का कंपन भूटान से बहुत दूर तक फैला और भारत के बड़े हिस्से में महसूस किया गया.

आपको याद दिल दे कि इससे पहले पांच जनवरी, 2026 को तड़के असम में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. रविवार की रात वाली भूकंप ने हिमालयी क्षेत्र की भूगर्भीय सक्रियता के बारे में एक बार फिर से पूरे दक्षिण एशिया को सतर्क कर दिया है.

अधिकारियों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. गंगटोक और सिक्किम के अन्य हिस्सों के निवासियों ने बताया कि उन्होंने कुछ सेकेंड तक झटके महसूस किए. अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप भूटान के पुनाखा के पास रात 11.06 बजे आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!