शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी के खिलाफ एक्शन, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

कोरबा. शासकीय कार्यों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने पर पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. तहसील दर्री के भैरोताल हल्की नंबर 40 में पदस्थ पटवार मिथलेश वर्मा पर एक्शन लिया गया है. इस संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आदेश जारी किया है.

दरअसल, पटवारी मिथलेश वर्मा पर दैनिक डायरी का संधारण नहीं करने, एग्रीस्टैक पंजीयन और बकेट क्लेम ऐप में प्रविष्टि नहीं करने का आरोप है. इसके अलावा नक्शा बंटाकन और अभिलेख दुरुस्ती के कार्य लंबित रखने के साथ खरीफ वर्ष 2025-26 की गिरदावरी संबंधित कार्य PV के माध्यम से नहीं करने की बात भी सामने आई है. मामले में पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

नोटिस का जवाब नहीं मिला संतोषजनक

जारी आदेश के अनुसार, पटवारी को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. वहीं वह 13 अक्टूबर से लगातार अनुपस्थित भी चल रहे थे. इस कारण अर्नब चकवात के कारण हुए फसल क्षति का आंकलन और धान खरीदी से पूर्व किसानों के समस्याओं का समाधान करने में विपरीत प्रभाव पड़ा.

अजगरबहार निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

आदेश की कॉपी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!