धरसीवां. रायपुर जिले में सात साल की मासूम को 30 वर्षीय दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी शादी में शामिल होने आया था, जहां उसकी नियत बिगड़ गई. वह नाबालिग को बहाने से एकांत जगह ले गया और घिनौना काम किया. पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश लेकिन शादी में गाने और शोर शराबे के कारण किसी का ध्यान नहीं गया. बताया जा रहा है कि नाबालिग को जान से मारने का भी प्रयास किया गया.
जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव की है. नाबालिग परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी. 29 अप्रैल की रात जब पीड़िता अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तब पड़ोस में रहने वाला राजा वर्मा भी वहां पहुंच गया. आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची की चीखें वैवाहिक शोरगुल में दब गई. आोरपी मौके से भाग निकला.
आरोपी की महिलाओं ने कर दी पिटाई
कुछ समय बाद बच्ची को होश आया तब उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं आरोपी की पहचान उजागर होने के बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.


