इंडिया अलांयस की बैठक से पहले कांग्रेस-राहुल गांधी विरोधी पोस्टर लगे: लिखा- राहुल में स्थिरता की कमी

Anti-Congress Posters put up before India Alliance meeting: विपक्षी दलों की एकजुटता को और मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया अलांयस की बैठक आज हो रही है। दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है। वहीं इंडिया अलांयस की बैठक से पोस्‍टरवार देखने को मिला। दिल्ली की सड़कों पर इंडिया अलांयस की बैठक से पहले कांग्रेस-राहुल गांधी विरोधी पोस्टर (anti-Rahul Gandhi posters) लगे। इन पोस्‍टर्स में राहुल गांधी की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठाने वाले दिग्‍गज विपक्षी नेताओं के बयान को प्रमुखता दी गई है। इनमें शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, केरल के पूर्व सीएम विजयन जैसे बड़े नेताओं के बयान शामिल हैं। हालांकि पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा है- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थितरता) की कमी है। वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पोस्टर में लिखा है- कांग्रेस को गलती से भी वोट न देना। जबकि ममता बनर्जी की लगी पोस्टर में लिखा है- कांग्रेस अपनी विश्‍वसनीयता खो रही है, ऐसे में हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस का दावा है कि इंडिया अलांयस की बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। उन्होंने एक्स पोस्ट में ‘इंडिया’ को ‘इंडिया जनबंधन’ लिखा। , बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीएम, सीपीआई, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), भाकपा (माले), एमडीएमके, वीसीके, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), वीआईपी पार्टी, केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (मणि), बाप पार्टी और लोकदल सहित कुल 23 दलों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, सीबीएसई और नीट पेपर लीक और एनटीए, विदेश नीति पर चर्चा होगी।

वहीं बैठक के पहले दिल्‍ली में पोस्‍टरवार दखने को मिला।  इन पोस्‍टर्स में राहुल गांधी की नेतृत्‍व क्षमता पर सवाल उठाने वाले दिग्‍गज विपक्षी नेताओं के बयान को प्रमुखता दी गई है। इनमें शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, केरल के पूर्व सीएम विजयन, बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन जैसे बड़े नेताओं के बयान शामिल है।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री डीएमके के अध्‍यक्ष एमके स्‍टालिन के पोस्टर में लिखा है-  कांग्रेस के नेता उनलोगों की तरह हैं, जो उसी नाव में छेद करते हैं, जिसमें वे खुद सफर कर रहे हों। जबकि शरद पवार के लगे पोस्टर में लिखा है- राहुल गांधी में निरंतरता यानी कंसिस्‍टेंसी की कमी है। वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लगे पोस्टर में लिखा गया है- कांग्रेस को गलती से भी वोट न देना। ये बयान केजरीवाल कई बार दे चुके हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के पोस्टर में लिखा है- कांग्रेस अपनी विश्‍वसनीयता खो रही है, ऐसे में हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!