सीसीआई में विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता एवं रजिस्ट्रेशन फीस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया CCI में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे थे। वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीसीआई में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई,  से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।

  • असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) : हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ।
  • असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी): एमबीए/पीजीडीएम में डिग्री।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग): बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स): सीए/सीएमए में डिग्री।
  • जूनियर कमर्शियल (एग्जीक्यूटिव): बीएससी एग्रीकल्चर में डिग्री।
  • जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम।
  • जूनियर असिस्टेंट (जनरल): न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक में डिग्री।

आयु-सीमा

पदानुसार अधिकतम आयु 30 व 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस 1,000 रुपये और इंटिमेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई ह। लेकिन एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये इंटिमेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!