IBPS में हिंदी ऑफिसर के पदों पर आवेदन स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई…

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन IBPS में हिंदी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस में बतौर हिंदी ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हिंदी ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर 06 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

हिंदी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता संस्थान से अंग्रेजी या हिंदी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर पूरा किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितना मिलेगा वेतनमान

हिंदी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 91,070 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और हिंदी विषय से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 140 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

फॉर्म भरने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है।

IBPS Hindi Officer Notification 2026

इन स्टेप्स से कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई

आईबीपीएस में हिंदी ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर CLICK HERE TO APPLY ONLINE पर क्लिक करने के बाद CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से भर लें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!