विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव को लिखा पत्र….

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अमलीडीह फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड निर्माण को लेकर पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है और आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में बताया है कि रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अमलीडीह फ्लाईओवर में चढ़ने-उतरने के लिए तीन दिशाओं में सामान्य सड़कें बनी हुई हैं, लेकिन खुशी-वाटिका कॉलोनी की ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि वर्तमान में प्रचलित तीनों सड़कों का तत्काल उन्नयन किया जाए और खुशी-वाटिका की ओर मार्ग निर्माण की समस्याओं का समाधान नगर निगम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कॉलोनी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर निराकरण किया जाए।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमलीडीह फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड बनने से देवेंद्रनगर, शंकरनगर, फाफाडीह, उरला, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम होगा। साथ ही वीआईपी रोड और अमलीडीह मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी।

डॉ. रमन सिंह ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमलीडीह फ्लाईओवर में चारों दिशाओं में सर्विस रोड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!