BJP पार्षद की कार पर हमला: दो बाइक सवारों से हुआ था विवाद, मामला दर्ज …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP पार्षद की कार पर हमला का मामला सामने आया है, जहां दो बाइक सवारों ने पत्थर मारकर पार्षद की कार का कांच तोड़ दिया और घटना के बाद दोनों फरार हो गए, जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात BJP पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर परिवार समेत गणेश दर्शन के लिए निकले थे। 2 अज्ञात बाइक सवारों ने उनका पीछाकर बाठिया नर्सिंग होम बैरनबाजार के पास कार को रुकवाया और पत्थर मारकर फरार हो गए।

ढंग से बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

वही जानकारी सामने आई है कि पार्षद प्रीतम ठाकूर का आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों से ढंग से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

पार्षद ने दर्ज कराई FIR

घटना के बाद BJP पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और फरार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!