ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने PM मोदी के दौरे का किया ऐलान, कहा- ऑस्ट्रेलिया हिंद महासागर का भी महत्वपूर्ण हिस्सा

कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत, जो पहले ही दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति इस दशक में बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया का बेहद महत्वपूर्ण साझेदार एंथनी अल्बनीज ने बताते हुए दोनों देशों की जमकर तारीफ की।

पीएम मोदी को US ने का भी न्योता मिल चुका है. पीएम मोदी अगले महीने फिर से यूरोप के 5 देशों की यात्रा के बाद फ्रांस जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की आधिकारिक जानकारी दी. भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिशनर फिलिप ग्रीन ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम साझेदार बताया. फिलिप ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का भाषण का एक हिस्सा भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम साझेदार के रूप में किस तरह खड़ा है.

उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पोस्ट में लिखा कि जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के बारे में इतनी मजबूती और उत्साह के साथ बात करते हैं, तो भारत में उच्चायुक्त के रूप में काम करना और भी गर्व की बात बन जाता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम ऑस्ट्रेलिया में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर कहा कि, यह वृद्धि सिर्फ भारत की नहीं बल्कि पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया केवल प्रशांत महासागर का देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!