बालोद ITI में छात्र से कराई मजदूरी; हाथ की पाँचों उंगलियां कटीं, छात्रों का फूटा गुस्सा; सड़क पर बैठे… ट्रैफिक जाम

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक गंभीर हादसे के बाद छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को छात्रों ने आईटीआई के सामने बालोद-डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। करीब 40 डिग्री तापमान में छात्र सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

naidunia_image

प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम शिवनाथ बघेल ने छात्रों को जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी समझाइश के बाद छात्रों ने जाम समाप्त किया।

naidunia_image

प्रशिक्षण के नाम पर मजदूरी कराने का आरोप

छात्रों का आरोप है कि ITI में तकनीकी प्रशिक्षण के बजाय उनसे मजदूरी कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को फिटर ट्रेड के छात्र टोकेश्वर धनगुन (पिता पंचराम धनगुन) से नियमों के विरुद्ध मिक्सर मशीन से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें उसके एक हाथ की दो और दूसरे हाथ की तीन उंगलियां कट गईं।

error: Content is protected !!