Sharad Pawar Health Update: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आई है। एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार की तबीयत फिर खराब हो गई है। शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरद पवार की तबीयत डीहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ने की आशंका है। शरद पवार की तबीयत खराब होने की सूचना पर उनकी बेटी और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले पार्टी की बैठक छोड़कर हॉस्पिटल पहुंच गई हैं।
सुप्रिया सुले ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रही हूं। ऐसा लगता है उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ है। उन्हें अब थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है। बाबा सुनते ही नहीं हैं। वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं। आखिर में सुप्रिया ने अपने शुभचिंतकों का आभार भी जताया।


