कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 की गई जान, 247 मजदूर कर रहे थे काम..

मध्य चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए धमाके में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह गैस धमाका शुक्रवार को बीजिंग से लगभग 520 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित किनयुआन काउंटी में हुआ। यह घटना शुक्रवार देर रात खदान द्वारा कार्बन मोनोऑक्साइड का अलर्ट जारी किए जाने के बाद हुई। धमाके के समय खदान के अंदर 247 मजदूर मौजूद थे।

चीन के शांक्सी प्रांत की लियुशेनयु कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में 90 मजदूरों की मौत हो गई। राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य और जांच के आदेश दिए हैं।

चीन के शांक्सी प्रांत में एक बड़े कोयला खदान हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं. यह बीते एक दशन में चीन का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह धमाका शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी की एक कोयला खदान में हुआ. यह इलाका राजधानी बीजिंग से करीब 520 किमी दूर है. हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था. इसके कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया.

उस समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कई मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए. अब तक 90 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. राहत और बचाव दल लगातार लापता मजदूरों की तलाश कर रहे हैं. हादसे के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव टीमों को आदेश दिया कि वे लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करें. उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

शांक्सी चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादन करने वाला प्रांत है. हालांकि चीन ने पिछले कुछ सालों में खदानों की सुरक्षा बेहतर करने का दावा किया है.

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज और खोज व बचाव अभियान चलाने में कोई कसर न छोड़ने का आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार कड़ी जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया।

जिनपिंग ने कहा कि सभी सरकारी विभागों और राज्यों को इस हादसे से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि काम की जगहों पर सुरक्षा नियमों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसे न हों. उन्होंने यह भी कहा कि चीन में इस समय बारिश का मौसम चल रहा है, इसलिए बाढ़ और दूसरे प्राकृतिक खतरों से बचने के लिए भी तैयारी मजबूत रखी जाए.

सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन के उप प्रधानमंत्री झांग गुओकिंग और कई स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!