दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत….

जगदलपुर बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के कुमार मरेंगा में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम सरगीपाल जुनापारा निवासी नीलकंठ बघेल (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीलकंठ पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और घूमते-घूमते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान सामने से मालगाड़ी आ रही थी। ट्रेन चालक ने युवक को पटरी पर देखकर कई बार हटने का इशारा किया और आवाज भी लगाई, लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा।

स्थिति को देखते हुए चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!