BOB Apprentice: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड

BOB Apprentice 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार BOB में बतौर अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

बीओबी में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उममीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आववेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

आयु-सीमा

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य और वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव व रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 बहुलिकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

error: Content is protected !!