तालाब में युवक की मिली लाश, 3 दिन से था गायब….

बलौदा बाजार. शहर के पिपरहा तालाब में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहाने पहुंचे लोगों ने युवक का शव तैरते हुए देखा. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय आनंद यादव पतिा सांवत यादव के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी साझा की गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आंनद यादव पिपरहा तालाब के पास मोहल्ले में रहता था. वह अंबेडकर चौंक स्थित होटल में काम करता था.  परिजनों ने बताया कि आंनद पिछले 3 दिनों से लापता था. लगातार उसकी तलाश की जा रही थी. हालंकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी. शुक्रवार को शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और. पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी अहम खुलासा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!