CG: शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी:बारात में हुआ बवाल….

बिलासपुर। शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया। दूल्हा जैसे ही द्वार-चार की रस्म के लिए उतरा, वह शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।

यह देख दुल्हन और उसके रिश्तेदार हैरान रह गए। उसी वक्त दुल्हन ने अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेते हुए साफ कह दिया “मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।” दुल्हन के पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके इस फैसले का समर्थन किया और रिश्ता तोड़ दिया।

इसके बाद बारातियों में सन्नाटा छा गया। वहीं दोनों पक्षों के बीच विवाद भी शुरू हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि वैवाहिक आयोजन और पार्टी में हुए खर्च की वो भरपाई करें।

दरअसल मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। कोरमी के रहने वाले राजू मांडले (पिता रामखिलावन मांडले) की शादी कसडोल के सुनीता (पिता गुहाराम लहरी) से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि राजू मांडले प्राइवेट नौकरी करता है।रिश्ता तय होने के बाद विवाह की तैयारियां शुरू हुईं और 27 अप्रैल को वह दूल्हा बनकर कसडोल पहुंचा। उसके पिता रामखिलावन मांडले समेत रिश्तेदार और दोस्त बाराती बनकर पहुंचे थे।

बारात के दिन दूल्हे ने शराब पी थी।
बारात के दिन दूल्हे ने शराब पी थी।

DJ की धुन पर थिरके बराती, शराब के नशे दूल्हा

इस दौरान बारात स्वागत से पहले बराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए दुल्हन के घर के पास पहुंचे। बाराती मस्ती में डांस करते झूम रहे थे। इस दौरान वैवाहिक रश्म निभाने के लिए दूल्हे को जब सामने लाकर गाड़ी से नीचे उतारा गया, तब वो शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।

उसकी हालत देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने शादी की रश्मों को रोक दिया। बारातियों का स्वागत करने के बजाए नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाने लगे।

मंडप से उठी आवाज… ऐसे इंसान के साथ शादी नहीं

बताया जा रहा है कि दूल्हा इतना नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई, तब रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने अपने परिवार के सामने साफ शब्दों में मना कर दिया। उसका कहना था कि वो ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती।

बवाल होते देखकर बिना खाए लौटे बाराती

इस दौरान लड़की पक्ष के रिश्तेदारों और परिजनों ने नाराडगी जताई, जिसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया। बारातियों के स्वागत की बजाय उनकी हरकतों का विरोध करते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया और बवाल मच गया।

उधर दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त बिना खाना खाए ही रात में वहां से निकलने लगे। धीरे-धीरे सभी बाराती वहां से चले गए।

दूल्हा, पिता समेत 7 बारातियों को बंधक बनाने का आरोप

दूल्हा राजू के दादा मनीराम मांडले ने बताया कि बारात शाम को कसडोल पहुंच गई थी, जहां परगहनी के लिए नाचने के लिए डीजे लगाया था। डीजे पर डांस करते झूमते बराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे।

इस दौरान द्वार-चार का रश्म पूरा करने के लिए दूल्हे को सामने किया गया। गाड़ी से उतरते समय वो शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा, जिसके बाद लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस दौरान दूल्हा, उसके पिता समेत सात बारातियों को रोक लिया और बंधक बनाकर घर से निकलने नहीं दिया।

रात में बैठक के बाद मांगे 5 लाख

मनीराम ने बताया कि इस विवाद और हंगामे के बीच रात में लड़की वालों ने उनके साथ बैठक की। इस दौरान समाज में बदनामी और शादी में हुए खर्च की भरपाई करने के लिए उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड की गई।

फिर सुबह बातचीत करने के बाद सात लाख रुपए लेकर आने के लिए कहा गया। रात में मनीराम भी कसडोल में था। सुबह उसे लड़की वालों ने 7 लाख रुपए लेकर आने के लिए कोरमी भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!