CG CRIME : PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या,मचा हडकंप…

दुर्ग. दुर्ग जिले के भिलाई में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रामनगर स्थित पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाला युवती की शुक्रवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. मृतिका की पहचान बेमेतरा निवासी 20 वर्षीय खुशी साहू के रूप में हुई है. घटना के बाद वैशालीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

फ्रेंड्स कैफे में करती थी काम

जानकारी के मुताबिक, खुशी पढ़ाई के साथ-साथ वैशालीनगर स्थित फ्रेंड्स कैफे में काम भी करती थी. पीजी में खुशी के साथ उसकी सहेली भी रहती थी. पूरा घटनाकम उस वक्त हुआ जब उसकी सहेली नहाने गई हुई थी. खुशी पर हमला करने वाला आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग निकला.

CG Murder News

सहेली ने खुशी को लहूलुहान हालत में बिस्तर में पड़े हुए देखा. तत्काल मकान मालिक को सूचना दी गई, जिन्होंने खुशी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

वैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खुशी के दोस्तों और सह-कर्मियों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. प्रारंभिक तौर पर धारदार चाकू से हत्या की बात सामने आई है. हत्या की वजह क्या थी इसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!